Monday, 17 July 2017

नकाबी रिश्ते


..... .. नकाबी रिश्ते........

ग़लत फ़हमी यूँ तो न हो दर्मिया
ग़र हो भी जाये तो भी क्या हो बुरा?
चेहरे से नकाब उतर जायंगे,
कुछ पल के मिले साथी बिछड़ जायेंगे .
कौन अपने है कौन बेगाने नज़र आजायेंगे,
कुछ फ़रिश्ते से रिश्ते नज़र आएंगे,
तो कुछ ढोंगी रिश्ते नज़र से उतर जायेंगे.
साथ निभाने वाले कभी छला नहीं करते ,
और जो छलते है वो साथ रहा नहीं करते .
यूँ तो हर एक इन्सान ग़लत तो नहीं,
पर सुनी सुनाई बातो पे अब विश्वाश भी नहीं.
मानना बस इतना सा है मेरा,
खेलते है जज्बातों से जो लोग सभी के,
वो खुश और सगे तो कभी हुआ नहीं करते...

              by.. kusum (khushi)
Image may contain: 1 person

Wednesday, 12 July 2017

Dehleez...

Kyun kisi ki khwahishein  itni badh jati hai,
Kyun kisi ke hone na hone se ichhaye Mar jati hai.
Kyun  har bar ek hi anjam samne ata hai,
Har din ka sunapan zindagi me shamil ho jata hai.
Ek khayal se badhe kadam pichhe mud jate hai,
Bhare mehfil me virane se nazar ate hai.
Log kon hai Jo logo ki parwah hum krte hai,
Bin matlab ke saans lene se bhi darte hai.
Muskurahat kisi ki mohtaz nahi saheli,
Fir bhi Kiston me Muskura kar kiska karz utara karti ho.
Bandh kar zanjeero me kab tak chal paogi
Tod hade kabhi to dehleez par karogi ,
Is pal me jeelo zindagi mauka nahi diya krti kisi ko,
Duaye bhi asar krti hai unpe Jo samjhe khud ke wazud ko.
Kisi ke hone na hone se zindagi nahi rukti,
Rok ke khud ko kise sabit krna chahte ho.

    For those who forget to live life after loosing loved one. .
Kusum( khushi )

Monday, 17 April 2017

एहसास

खुद से लड़ती हु खुद से झगड़ती हूँ
खुद को मानाने में वक़्त गुज़रती हूँ।
समझा  भी लेती हु खुद को पर
फ़िरसे उन्ही में उलझ जाती हूँ।
दिल और दिमाग के चक्कर में फिर फंस जाती हूँ
कभी महसूस करू तो आँखों को धुंधला पाती  हूँ ।
आँखे साफ़ करू तो उम्मीदों को हरता पाती हूँ
उम्मीद के  सहारे एक नयी आस बनाती हूँ।
चीज़े वैसी तो नहीं जैसे हुआ करती थी
लोग वैसे नहीं जैसे हुआ करते थे।
पर ज़िद्द में अपने एक बात याद रखती हूँ।
प्यार से बाते हो ऐसी ख़ुशफ़हमी नई रखती हूँ।
हम तो समझ जायेंगे झूठ को तुम्हारे एक दिन
न समझे तो भी जीना तो सीख ही जायँगे एक दिन।
सोंचो खुद क्या पाओगे जब ठोकरे खाओगे,
लाख याद करोगे पर हमें पा न पाओगे।
खुद को कितना भी बर्बाद करोगे,
पर दिल तक दुबारा हमारे पहुच न पाओगे।
सोचोगे हर पल हमारे एहसास को,
पर एहसा-ए - बयाँ न कर पाओगे .
याद करोगे ,पर फरियाद हमतक पंहुचा न पाओगे.
सोंचों में हम, ख्यालों में हम ही हम होंगे.
यकीन है इस बात से  .
क्योंकि अगर जुड़े हम थे तुमसे
तो जुड़े कहीं न कहीं तो तुम भी होंगे हमसे ।

                                     by.. kusum (khushi)

Wednesday, 15 February 2017

yaadien...

एक धुंधली सी बाते याद आती है,
जब भी तेरी यादे याद आती है.
उस पल की कुछ मुलाकाते याद आती है.
जब भी तेरी तस्वीरे सामने आती  है.
उन पलो की खुशिया मुस्कुरा जाती है,
फिर लबो पे एक कसक छोड़े जाती है.
कभी न भरने वाले ज़ख्म कूरेत जाती है,
कुछ अनकहे-अनसुने से सवाल छोड़ जाती है.
पूछने पे यूँही चुप हो जाती है,
हजारों खवाहिशे अधूरे छोड़ जाती है.
पलट के भी पन्ने पलट नहीं पाते है,
बार-बार वो किस्से याद आजाते है.
रातों को, तारों से तेरी खैरियत पूछा करते है,
तेरे नाम के भंवर में खुदको फसाया करते है.
तेरे न होने के एहसास से खुदको बचाया करते है,
तेरी ख़ुशी की दुआये हर साँस में करते है.
तुझसे मिलने की फरियाद हर बरसात से करते है,
मायूस होकर बस खुद को राहों में भिगोया करते है.
         
                     by.. khushi (kusum)